Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 12, 2026

मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं, फिर भी होगा मूल्यांकन

 मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं, फिर भी होगा मूल्यांकन

जिले के करीब दो लाख से अधिक बच्चों ने कंप्यूटर की पढ़ाई ठीक से शुरू भी नहीं की है, लेकिन अब उनका मूल्यांकन होने जा रहा है. 15 सितंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों की कंप्यूटर विषय की भी परीक्षा होगी. जिले के मिडिल स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक नहीं हैं. वहीं, 40 फीसदी से अधिक स्कूलों में कंप्यूटर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. कक्षा छह से कंप्यूटर विषय की पढ़ाई शुरू की गयी है. विभाग की ओर से बच्चों को इसकी किताब भी उपलब्ध करायी



गयी है, लेकिन पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षक नहीं हैं. वहीं 40 फीसदी स्कूलों में आइसीटी लैब के तहत कंप्यूटर लगाये गये हैं. इन स्कूलों में भी संबंधित एजेंसी की ओर से इंस्ट्रक्टर उपलब्ध नहीं कराया गया है.


दूसरे विषयों के शिक्षक दे रहे कंप्यूटर की जानकारी : मिडिल


स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का कहना है कि कंप्यूटर की किताब तो मिली हैं, लेकिन अलग शिक्षक नहीं हैं. ऐसे में दूसरे विषयों के शिक्षक समय मिलने पर बच्चों को कंप्यूटर पढ़ाते हैं. नियमित कक्षा नहीं होने से अधिकांश विद्यार्थियों ने अब तक कंप्यूटर के दो अध्याय भी ठीक से नहीं पढ़े हैं.

मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक नहीं, फिर भी होगा मूल्यांकन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link