प्रशिक्षण से गायब 21 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, 24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण
सिवान सेवाकालीन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने और उच्चाधिकारी के आदेश का पालन नहीं करने वाले विभिन्न विद्यालयों के कुल 21 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई न, की तैयारी शुरू कर दी है। कक्षा तीन एवं से लेकर पांच एवं छह से आठवीं के ओं पीबीएल प्रशिक्षण के लिए प्रतिनियुक्त के शिक्षक-शिक्षिकाओं से 24 घंटे के ज्यों अंदर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा त गया है। संतोषजनक जवाब नहीं हैं। मिलने पर प्रशिक्षण अवधि के वेतन की कटौती नो वर्क, नो पे के आधार पर की जाएगी।
प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों ने प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले श शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची विभाग नंद को उपलब्ध कराई है। इनमें पीबीएल ब्ता कक्षा छह से आठ में सिसवन के बनू उत्क्रमित मध्य विद्यालय महानगर की शिक्षिका अमृता कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुबारकपुर छात्रा के आशीष कुमार पांडेय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर की दीपिका वर्मा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छात्रा भागर के मुकेश कुमार शामिल हैं। वही,पचरूखी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घोड़गहिया के आशुतोष कुमार शर्मा, मध्य विद्यालय बरहनी के देवांक तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पागुर कोठी की नसरीन बानों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कक्षा तीन से पांच में बसंतपुर प्रखंड के ना प्राथमिक विद्यालय सेंदुरखा तख्त के अरविंद कुमार सिन्हा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानकी नगर के शारदा
माझी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करहीं शामपुर के शशि कुमार, प्राथमिक विद्यालय धनौवा की श्यामा कुमारी, नया प्राथमिक विद्यालय मठिया टोला आरडी माझी के सुरेंद्र प्रसाद सिंह व उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सूर्यांती देवी से शोकाज किया गया है। इसी प्रकार गोरेयाकोठी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर की हिमानी यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय लिलारू औरंगाबाद के राजकिशोर यादव व उज्मा आजमी एवं नया प्राथमिक विद्यालय दुधरा के रंजीत शर्मा तथा दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोधा छापर की खुशबू सिंह, नया प्राथमिक विद्यालय रामाछपरा के राजीव कुमार शर्मा तथा नया प्राथमिक विद्यालय मीराचक के रमेश प्रसाद सिंह से स्पष्टीकरण पूछा गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले पांच शिक्षकों के वेतन में पांच दिन की होगी कटौती
जासं, सिवान : पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले जिले के पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं के वेतन में प्रशिक्षण अवधि के पांच दिनों की कटौती की अनुशंसा स्थापना डीपीओ द्वारा की गई है। यह कार्रवाई जिला शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र डायट, सीटीई एवं पीटीईसी मैरवा में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है। डीपीओ ने यह कार्रवाई संबंधित शिक्षकों से मांगे गए आवेदन व स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर की है। जारी आदेश पत्र में बताया गया है कि पचरुखी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकाम हिंदी के शिक्षक रमाशंकर प्रसाद प्रशिक्षण की निर्धारित
तिथि 31 अगस्त से पांच सितंबर तक अनुपस्थित रहे। वही, बड़हरिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जगरनाथपुर की शिक्षिका कुमारी सीमा भी इसी अवधि के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुईं। जबकि नौतन प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिकुलिहारवा की शिक्षिका नीतू देवी 17 से 21 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहीं। इसी प्रकार भगवानपुर हाट प्रखंड के मध्य विद्यालय बिदुना की शिक्षिका कुमुद कुमारी 10 से 14 अगस्त तथा गोरेयाकोठी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर कुर्मी टोला की शिक्षिका शिवांगी श्रीवास्तव सात से 11 सितंबर तक के प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुईं।

