पीलीभीत। डीबीटी योजना से संबंधित कार्यक्रम का सोमवार को गांधी प्रेक्षागृह में आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को यू-ट्यूब और दूरदर्शन के माध्यम से देखा और सुना गया। कार्यक्रम में मौजूद डीएम पुलकित खरे ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में परिषदीय विद्यालयों में दो लाख 23 हजार छात्र छात्राएं हैं। इसमें 202228 छात्र-छात्राओं का आधार
सत्यापन किया जा चुका है। 94.07 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने पर डीबीटी के कार्य में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। प्रथम चरण में डीबीटी के द्वारा 128246 छात्र-छात्राओं को आच्छादित किया जा रहा है। शेष को दूसरे चरण में आच्छादित किया जाएगा। डीबीटी के माध्यम से दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता मोजा, स्कूल बैग आदि खरीदने के लिए धनराशि भेजी जा रही है।
.jpeg)
