Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 27, 2024

Bihar news:स्कूलों में 3 विद्यार्थी बेहोश, एक की मौत

 

अरेराज/रक्सौल, हिटी। पूर्वी चंपारण के अरेराज, चिरैया व रक्सौल के तीन स्कूलों में एक छात्रा व दो छात्र बेहोश हो गए। अरेराज के छात्र की मौत हो गई। उपचार के बाद रक्सौल का छात्र ठीक है। चिरैया की छात्रा नंदनी कुमारी को मोतिहारी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि गर्मी के कारण सभी की तबीयत बिगड़ी है। सूचना पर अरेराज थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल की।



शुक्रवार को मध्यावकाश के समय राजकीय मध्य विद्यालय बालक अरेराज के छठी के छात्र रविराज कुमार (11) के सीने में अचानक दर्द होने लगा। शिक्षक उसे अस्पताल ले गये,


गर्मी से तीस विद्यार्थी और दो शिक्षक बेहोश


मुजफ्फरपुर। मीनापुर के हरकामानशाही उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को भीषण गर्मी से तीस छात्र-छात्राएं और दो शिक्षक बेहोश हो गए। सभी को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया गया। सूचना पर अभिभावक भी भागते हुए अस्पताल पहुंचे। वे लोग स्कूल में पंखा नहीं होने की वजह से आक्रोशित थे।


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रक्सौल के राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका में तीसरी का छात्र अचानक बेहोश गया। चिरैया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पठखौलिया में छठी की छात्रा नंदनी कुमारी अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

Bihar news:स्कूलों में 3 विद्यार्थी बेहोश, एक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link