जागरण संवाददाता, पटनाः बिहार शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ के बैनर तले शारीरिक शिक्षकों ने शुक्रवार को विकास भवन के सामने सेवा को पूर्णकालिक किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। विधानमंडल का मानसून
सत्र चलने के कारण इस इलाके में निषेधाज्ञा थी। प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। प्रदर्शन में महिला शिक्षक भी शामिल थीं। लाठीचार्ज में आधा दर्जन से अधिक लोगों के चोटिल होने की बात सामने आई है। मामले में संघ के पदाधिकारी सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। डीएसपी सचिवालय ने बताया कि निषेधाज्ञा की वजह से उस इलाके में चार से ज्यादा लोगों को एक जगह इकट्ठा होने पर पाबंदी थी।

