Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 2, 2026

700 से अधिक शिक्षकों को करनी होगी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण

700 से अधिक शिक्षकों को करनी होगी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण



नगर के 700 से अधिक शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करनी होगी। विद्यालयो में तैनात शिक्षकों मे टीईटी का फॉर्म भरने व 5 साल की सेवा अवधि के विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति है। उन्होंने शिक्षा विभाग से समस्याओं के निराकरण की मांग की है। सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है, जिसके तहत पिथौरागढ़ के 700 से अधिक शिक्षकों को यह परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयो में मृतक आश्रित, अप्रशिक्षित शिक्षक, सीपीएड, डीपीएड, बीपीएड, बीएड, विशिष्ट बीटीसी, बीटीसी व शिक्षा मित्र संवर्ग के शिक्षक नियुक्त हैं। उन्हें सीटीईटी व टीईटी का फॉर्म भरते समय पोर्टल पर अपनी अर्हता (योग्यता) व संवर्ग को लेकर कोई विकल्प नही दिखाई दे रहा है। इस तकनीकी समस्या से वे परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।


इसके अलावा, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयो में तैनात शिक्षकों को टीईटी-1 और टीईटी-2 में से कौन सी परीक्षा देनी होगी तथा 5 साल की बची हुई सेवा अवधि को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नही है। उन्होंने बेसिक शिक्षकों की इन तीन मुख्य समस्याओं के समाधान की मांग रखी है। इस दौरान जिला मंत्री जेपी वर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोचन जोशी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

700 से अधिक शिक्षकों को करनी होगी टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link