Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 2, 2026

सिपाही भर्ती परीक्षा: छात्रों की जिला सूचना पर्ची जारी

सिपाही भर्ती परीक्षा: छात्रों की जिला सूचना पर्ची जारी

यहां मांगें मदद

जिला सूचना पर्ची डाउनलोड करने में असुविधा होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 8064526226 तथा ईमेल [email protected] पर संपर्क कर सकते हैं।



लखनऊ, पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष के 32,679 हजार पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थियों की जिला/शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सभी जिलों में आठ, नौ व 10 जून को 1183 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पांच, छह व सात जून को भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।




भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं,। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर अपनी पंजीकरण संख्या व जन्मतिथि अंकित कर प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र पर ई-केवाईसी होगी।



सिपाही भर्ती परीक्षा: छात्रों की जिला सूचना पर्ची जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link