Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 2, 2026

आठ लाख शिक्षक-कर्मियों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड

 आठ लाख शिक्षक-कर्मियों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड



लखनऊ, यूपी में बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के शिक्षकों व कर्मचारियों के अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बन सके हैं। बीते वर्ष पांच सितबंर को शिक्षा दिवस पर राज्य सरकार ने यह उपहार देने की घोषणा की थी। फिर विभागों ने आदेश भी जारी किए लेकिन अभी तक शिक्षक-कर्मचारियों के हाथ में आयुष्मान कार्ड नहीं पहुंचा है।

बेसिक शिक्षा विभाग के ही 4.50 लाख शिक्षक, 1.48 लाख शिक्षामित्र, 27 हजार अनुदेशक के अलावा रसोइयां भी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी शामिल हैं। सभी की संख्या कुल मिलाकर करीब 8 लाख है लेकिन अभी तक इन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिल पाई है।


उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल यादव कहते हैं कि सरकार की मंशा अच्छी है लेकिन अधिकारी देरी कर रहे हैं।

आठ लाख शिक्षक-कर्मियों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link