Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 2, 2026

सोशल मीडिया से दूर रहें बच्चे : योगी

 सोशल मीडिया से दूर रहें बच्चे : योगी

लखनऊ, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावियों के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को जीवन में सफल होने का गुरुमंत्र दिया। योगी ने कहा कि अगर अच्छे अंक लाने हैं तो सोशल मीडिया से दूर रहें। प्रतिदिन ज्ञानार्जन के लिए समाचार पत्र जरूर पढ़ें। टीवी पर सिर्फ न्यूज देखें, जिससे आपका ज्ञान बढ़े। उन्होंने नकल को लेकर विपक्ष पर हमला बोला।





लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, सीआईएससीई व संस्कृत बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप टेन की सूची में शामिल 223 मेधावियों, उनके अभिभावकों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया। मेधावियों को एक-एक लाख रुपये, टैबलेट, मेडल व प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया।


सोशल मीडिया पर ज्यादातर कंटेंट झूठे होते हैं : योगी ने कहा कि सोशल मीडिया पर ज्यादातर कंटेंट झूठे होते हैं। ऐसी चीज जिसका खुद का अस्तित्व नहीं है, उसमें समय नष्ट करने की क्या जरूरत है। सिर्फ 10 मिनट या ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट का समय ही दें, वह भी ज्ञान बढ़ाने के लिए।

सोशल मीडिया से दूर रहें बच्चे : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link