Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

14 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली

14 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली

बरेली। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती को लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सेना के अधिकारियों ने बताया कि जाट रेजीमेंट केंद्र में 14 से 30 सितंबर 2026 तक अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।


भर्ती में बरेली समेत बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, हरदोई, फर्रुखाबाद और बदायूं के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को रोड रोलर व ट्रैक्टर-ट्रॉली, विद्युत निगम को जनरेटर, स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकीय टीम व 108 एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा गया। अभ्यर्थियों की प्रमाणपत्र जांच व सहायता के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।


नगर निगम बायोटॉयलेट, वाटर टैंक, सफाई कर्मी और डस्टबिन की व्यवस्था करेगा। रोडवेज की ओर से भर्ती फ्लैक्स लगी बसें उपलब्ध कराने तथा पुलिस और फायर ब्रिगेड को सुरक्षा व अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इस मौके पर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक रजनीश अय्यर, सूबेदार मेजर अनिल कुमार, नायब सूबेदार संजय कुमार, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

14 से 30 सितंबर तक होगी अग्निवीर सेना भर्ती रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link