Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

“स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि प्रभारी HM पर गिरी गाज? शिक्षिका की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई”

 शिक्षिका से आपत्तिजनक बात करने पर प्रभारी एचएम निलंबित


मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला शिक्षक से आपत्तिजनक बातें करने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित कर दिए गए हैं। गुरुवार को डीईओ ने यह कार्रवाई की। मामला गायघाट के म.वि. गयासुद्दीनपुर का है। स्कूल की महिला शिक्षक की शिकायत पर स्थलीय जांच कराई गई, जिसमें यह आरोप सही पाया गया।


मवि गयासुद्दीनपुर पूर्वी टोला का शैक्षणिक वातावरण दूषित होने की प्राप्त शिकायत के बाद 29 जुलाई को स्थलीय जांच कराई गई। जांच के क्रम में महिला शिक्षक ने बताया कि मो. मिर्जा गालिब, प्रभारी प्रधानाध्यापक की बुरी नियत उनपर रहती है। आपत्तिजनक बाते करते हैं, जिससे एक महिला की लज्जा भंग होती है। इसका विरोध करने पर मारपीट करने की कोशिश की एवं जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। पुलिस ने चेतावनी देकर तत्काल मामले को शांत कराया। शिक्षिका ने कहा कि वे भय के साये में नौकरी करती हैं। प्रभारी अपने समाज के लोगों के साथ भी उन्हें धमकी देते हैं जिनको वह नहीं जानती हैं, लेकिन चेहरे से पहचान सकती हैं।


जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि शिक्षिका ने कहा कि 22 और 23 जुलाई को विशेषावकाश का । आवेदन दी थी, लेकिन मो. गालिब ने उन्हें फंसाने के उद्देश्य से 22 को विद्यालय आईडी से उनकी उपस्थिति दर्ज कर दी। निलंबन अवधि में मो. गालिब का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, मीनापुर बनाया गया है।

“स्कूल में ऐसा क्या हुआ कि प्रभारी HM पर गिरी गाज? शिक्षिका की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई” Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link