Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

यूपी में 20 बड़ी परियोजनाएं मंजूर इन परियोजनाओं पर होगा काम

यूपी में 20 बड़ी परियोजनाएं मंजूर इन परियोजनाओं पर होगा काम

लखनऊ। यूपी के शहरों को अब और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। जरूरत के आधार पर आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी और व्यवसायिक कांप्लेक्स बनाए जाएंगे।







निजी क्षेत्रों के लिए आफिस बना कर दिए जाएंगे। पहले चरण में लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, गोरखपुर व वाराणसी शहरों की 20 बड़ी परियोजनाएं ली गई हैं। इन पर 7452 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये सभी काम केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए अर्बन चैलेंज फंड से कराए जाएंगे। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना की खास बात यह है कि कुल लागत का 25% केंद्र और इतना ही राज्य सरकार देगी। शेष 50% पैसा बाजार से उठाया जाएगा। नगर निगम की योजनाएं हैं तो वे म्यूनिसिपल बॉड ला सकेंगे। इसके साथ ही पीपीपी मॉडल या फिर कर्ज लिया जा सकेगा। विकास प्राधिकरणों की आवासीय या व्यावसायिक योजनाएं हैं तो वे बाजार से पैसा उठा सकेंगे। राज्य सरकार ने पहले चरण में पांच नगर निगमों और तीन विकास प्राधिकरणों की योजनाओं को इसमें शामिल किया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों और निकायों से प्रस्ताव तैयार कराते हुए भेजने का निर्देश दिया गया है।




● लखनऊ: वरुण विहार आवाीय योजना, कैलाश कुंज ट्रांजिट ओरिएंटेड कामर्शियल कांप्लेक्स, हनुमान सेतु में लाइब्रेरी लागत 1323 करोड़




● लखनऊ: चौक में पार्किंग का निर्माण, अंबेडकर पार्क में मैकेनिकल पार्किंग निर्माण लागत 155 करोड़




● प्रयागराज: इंटीग्रेटेड अर्बन ट्रांसफामेशन प्रोजेक्ट में अरैल सर्कुलर इकोनॉमी इंफ्रास्ट्रक्चर, अरैल रिवर फ्रंट व अरैल ग्रोथ हब थ्री मिक्स री-डवलपमेंट 465 करोड़



यूपी में 20 बड़ी परियोजनाएं मंजूर इन परियोजनाओं पर होगा काम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link