Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

स्कूल के छत गिरने से बाल बाल बचे छात्र ,दो शिक्षक हुए घायल

 स्कूल के छत गिरने से बाल बाल बचे छात्र ,दो शिक्षक हुए घायल 


हादसे कहकर नहीं आते ,गनीमत था कि कोई छात्राएं नहीं थी ,जब स्कूल का छत गिरा । घटना है भोजपुर के प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी की , भवन जर्जर स्थिति में है,स्कूल स्टाफ़ बैठे हुए थे कि अचानक झरझराकर छत का प्लास्टर गिर पड़ा । हालात विद्यालय भवन का ऐसा हो गया है कि जगह-जगह से प्लास्टर अपने आप गिरते रहता है। आज विद्यालय ऑफिस कक्ष में अचानक छत के प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिर गया। ऑफिस कक्ष में तीन शिक्षक काम कर रहे थे,तभी अचानक यह घटना घटी । संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी इस घटनाक्रम में चोटिल हो गए, हल्का चोट गणित शिक्षक सुकेश कुमार को भी आया। सुनित त्रिपाठी का प्राथमिक इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया गया। विद्यालय भवन को लेकर अगर विचार रखा जाए तो विद्यालय अपने मूल सुविधाओं को लेकर अभाव झेल रहा है। हर दिन डर बना रहता है कि कब कहां से कहां का हिस्सा टूटकर गिर जाए। विद्यालय भवन और मौलिक मूल सुविधाओं को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय रायने बताया कि विद्यालय 4 अप्रैल 1987 को निर्माण हुआ था ।

स्कूल के छत गिरने से बाल बाल बचे छात्र ,दो शिक्षक हुए घायल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link