Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो... जांच के बाद 4 शिक्षकों पर गिरी गाज

 जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ), गया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। इन सभी के विरुद्ध प्रथम दृष्टया आरोप परिलक्षित होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। अनुशासनिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। संबंधित आदेश 20 अगस्त को जारी किए गए हैं। निलंबित शिक्षकों में डॉ. संजय कुमार, विशिष्ट शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक, +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय ननौक, मानपुर; अर्चना सिन्हा, विशिष्ट शिक्षिका एवं प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय छतिहर जमालपुर, कोंच; मो. कमर जावेद, विशिष्ट शिक्षक, मध्य विद्यालय छतिहर जमालपुर, कोंच; तथा विजय कुमार, प्रधानाध्यापक, मध्य विद्यालय सिमुआरा, टिकारी शामिल हैं 


सोशल मीडिया पर अर्चना सिन्हा और मो. कमर जावेद द्वारा कबाड़ को किताब बेचने संबंधी वीडियो वायरल हुआ था। इसकी जांच के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोनों के विरुद्ध प्रथम दृष्टया आरोप पाए गए। इसी आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, डॉ. संजय कुमार के मामले में कार्यक्रम पदाधिकारी, गया से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी, गया के निर्देश के आलोक में हुई है। इसी तरह मध्य विद्यालय सिमुआरा, टिकारी के प्रधानाध्यापक विजय कुमार के विरुद्ध प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कोंच से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो... जांच के बाद 4 शिक्षकों पर गिरी गाज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link