Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 32,338 पदों पर भर्ती, बिहार शिक्षक से लेकर यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर तक वैकेंसी

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 32,338 पदों पर भर्ती, बिहार शिक्षक से लेकर यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर तक वैकेंसी

Job Alert: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई विभागों और संस्थानों में भर्ती के अवसर सामने आए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक के 32,338 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) में 1156 पदों, IOCL में 433 अप्रेंटिस, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में 389 पदों और अन्य संस्थानों में भी रिक्तियां हैं।



बिहार में शिक्षक के 32,338 पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने अध्यापक के पदों पर 32,338 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।


आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 37 वर्ष


आवेदन: bpsc.bihar.gov.in


UPPSC में 1156 पदों पर नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर एवं अन्य पदों पर 1156 रिक्तियों के लिए आवेदन का अवसर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है।


योग्यता: एमडी, एमएस एवं अन्य निर्धारित पात्रताएं


आवेदन: uppsc.up.nic.in


IOCL में अप्रेंटिस के 433 पद

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) में 433 पदों पर अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 है।


आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष से अधिकतम 29 वर्ष


आवेदन: iocl.com/apprenticeships


AAI में 389 पदों पर निकली भर्ती

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में मैनेजर व अन्य पदों पर 389 रिक्तियों के लिए भर्ती निकली है। आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 है।


योग्यता: संबंधित विषय में डिप्लोमा, डिग्री अथवा निर्धारित पात्रता


आवेदन: aai.aero


EDCIL इंडिया में 57 पदों पर अवसर

EDCIL इंडिया लिमिटेड में मुख्य सलाहकार, सलाहकार और अन्य पदों पर 57 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।


आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026


आयु सीमा: न्यूनतम 42 वर्ष एवं अधिकतम 55 वर्ष


आवेदन: edcilindia.co.in/internship


NCRTC में 17 पदों पर भर्ती

NCRTC में असिस्टेंट मैनेजर एवं अन्य पदों पर 17 रिक्तियां हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 है।


योग्यता: डिग्री, निर्धारित पात्रता


आवेदन: ncrtc.co.in


IIT रुड़की और IIM लखनऊ में भी अवसर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की में रिसर्च फेलो के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी iitr.ac.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


वहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), लखनऊ में कंसल्टेंट पद के लिए आवेदन का अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी iiml.ac.in पर आवेदन संबंधी जानकारी देख सकते हैं।


अभ्यर्थी आवेदन से पहले जरूर देखें नोटिफिकेशन

इन सभी भर्तियों में पद, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता और चयन प्रक्रिया अलग-अलग है। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की official notification को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्र अभ्यर्थी समय से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 32,338 पदों पर भर्ती, बिहार शिक्षक से लेकर यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर तक वैकेंसी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link