Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक

विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक

प्रयागराज : स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने जया ठाकुर बनाम भारत सरकार के मामले में कुछ निर्देश जारी किए हैं, जिनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राज्य परियोजना कार्यालय ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से गोपनीय फीडबैक लिया जाएगा, और यदि किसी विद्यालय में गड़बड़ी




पाई गई, तो आरटीई के तहत नोटिस जारी किया जाएगा।


बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में बालक, बालिका और दिव्यांगों के लिए शौचालय अनिवार्य हैं। प्रत्येक उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, सहायता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कोना स्थापित किया जाएगा। इस कोने में आवश्यक सामग्री और सेनेटरी नैपकिन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। अपशिष्ट के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था भी की जाएगी। सभी शिक्षकों का बालिकाओं को सहानुभूति और गरिमा के साथ सहायता देने के लिए उन्मुखीकरण किया जाएगा

विद्यालयों के निरीक्षण में छात्राओं से लेंगे गोपनीय फीडबैक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link