Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

अटल स्कूलों में स्मार्ट लैब और बुक क्लब

 अटल स्कूलों में स्मार्ट लैब और बुक क्लब

लखनऊ, । अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा के स्तर को नया मुकाम देने और विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा। मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में आयोजित मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक और ढांचागत विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।






गोसाईगंज स्थित विद्यालय के हाल में आयोजित बैठक के बाद मण्डलायुक्त ने कक्षाओं और लाइब्रेरी का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के लिए विद्यालय में ‘बुक क्लब’ गठित करने के निर्देश दिए। प्रयोगात्मक व व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, गणित और जूनियर साइंस लैब को आधुनिक उपकरणों से पूरी तरह सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने विद्यार्थियों के भाषाई ज्ञान और संवाद कौशल को निखारने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा।


शिक्षक दिवस पर नए शिक्षकों का आना तय


समीक्षा में बताया कि विद्यालय का प्रथम सीबीएसई 10वीं परिणाम 100 प्रतिशत रहा जिस पर मण्डलायुक्त ने अध्यापकों की पीठ थपथपाई। शैक्षणिक गुणवत्ता में कमी न आए, इसके लिए 31 अगस्त तक साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी कर पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस तक सभी रिक्त पदों पर नए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। आवंटित 61.56 लाख से परिसर को सुरक्षित व सुविधाजनक बनाया जा रहा है।



अटल स्कूलों में स्मार्ट लैब और बुक क्लब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link