उल्टा फहरा दिया तिरंगा, अब प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब
जासं, भागलपुरः स्वतंत्रता दिवस पर
बिहपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय औलियाबाद में तिरंगा उल्टा फहराए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने इसे मानवीय चूक बताया है। उनका कहना है कि ध्वजारोहण के दौरान अनजाने में यह गलती हुई। इधर, डीईओ चंदन कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।
