प्राथमिक स्कूल के जर्जर हिस्से में कोबरा के कुनबे का बसेरा
शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के नकही प्राथमिक विद्यालय द्वितीय परिसर के जर्जर हिस्से में कोबरे का कुनबा पल रहा है। कुछ दिन पूर्व एक नहीं, दो-तीन कोबरा एक साथ रेंगते हुए निकले। कोबरा कई दिनों से दिखाई दे रहे हैं। हालांकि एक कोबरा को ग्रामीणों ने मार डाला। नकही प्राथमिक स्कूल परिसर में जिस जर्जर हिस्से में सांपों के छिपे होने की आशंका है, उनसे महज करीब 10 से 12 फुट की दूरी पर 90 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा के प्रति की जा रही लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में अक्सर सांप रेंगते दिखाई देते हैं। जर्जर भवन के आस-पास झाड़ियां हैं। यही वजह है खेतों से निकलकर कि खंडहर नुमा तीन कमरों और जर्जर किचन व शौचालय में कोबरा व अन्य सांप जाकर छिप जाते हैं। सांपों के लिए यह जगह सुरक्षित ठिकाना बनती जा रही है। बच्चों की आवाजाही वाले परिसर में कोबरा जैसे जहरीले सांपों की मौजूदगी किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर सांप निकलते हैं। एक को मारा गया है। अभिभावकों ने जर्जर भवनों को हटाने, परिसर की साफ-सफाई कराने और सांपों के संभावित ठिकानों को तत्काल सुरक्षित कराने की मांग की है। उधर गननीमत है कि जर्जर भवन की ओर बच्चे नहीं जा रहे हैं।
साफ-सफाई कराई जाएगीः प्रधान बुधवार को स्कूल में मौजूद सहायक अध्यापक रविंद्र नाथ ने बताया कि विद्यालय के बगल उत्तर तरफ 10
फुट की दूरी पर 16 साल पहले बनी बिल्डिंग में झाड़झंखाड़ है। कोबरा आए दिन गांव में इधर-उधर निकलता रहता है। साफ-सफाई के लिए प्रधान से बातचीत की गई है। नकही गांव निवासी उदय राज ने बताया कि सांप अक्सर देखा जा रहा है। ग्राम प्रधान रमेश मिश्रा ने बताया कि स्कूल में सांप निकलने की सूचना मिली है। सफाई कर्मी को बुलाकर साफ-सफाई कराई जाएगी
स्कूल में सांप देखे जाने की जानकारी मुझे मिली है। जिस है वह जर्जर है। है। उपयोग में नहीं है। विभाग को जर्जर घोषित करने के लिए पत्र भेजा जा चुका है। बच्चों की सुरक्षा का पूरी तरह ध्यान रखा जा रहा है। स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई जा रही है। राम तिलक वर्मा, खंड शिक्षाधिकारी शिवपुर

