Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 21, 2026

सीएम बोले- अनुदेशकों का जल्द करें चयन नियमित नियुक्ति में वेटेज भी दें

सीएम बोले- अनुदेशकों का जल्द करें चयन नियमित नियुक्ति में वेटेज भी दें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग की समीक्षा में अनुदेशकों की उपलब्धता को प्रशिक्षण गुणवत्ता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए चयन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश 1617 दिए हैं। उन्होंने कहा है कि चयनित अनुदेशकों को नियमित नियुक्ति में उनके अनुभव और काम के






 आधार पर वेटेज देने का प्रावधान किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि 2406 अनुदेशकों का चयन किया गया है और इसमें से 2200 से अधिक कार्यभार संभाल चुके हैं। सीएम ने कहा कि आईटीआई को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़े। उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण विकसित करने के साथ ही अप्रेंटिसशिप व ऑन-जॉब प्रशिक्षण को बढ़ावा दें। ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास को रोजगार के साथ वैश्विक अवसरों से भी जोड़ा जाए। आईटीआई और उद्योगों के बीच निरंतर संवाद हो और हर मंडल मुख्यालय पर नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए। 

सीएम बोले- अनुदेशकों का जल्द करें चयन नियमित नियुक्ति में वेटेज भी दें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link