Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 15, 2026

दुर्घटना : बंदर से टकरा शारदा नहर में गिरा शिक्षक लापता

 दुर्घटना : बंदर से टकरा शारदा नहर में गिरा शिक्षक लापता

मल्लावां (हरदोई), । स्कूल जा रहे एक शिक्षक की बाइक सोमवार सुबह शारदा नहर के पुल पर बंदर से टकरा गई। बाइक के अनियंत्रित होने से शिक्षक उछलकर नहर में जा गिरे। गोताखोरों के साथ ग्रामीणों ने नहर में उतरकर उन्हें काफी तलाशला लेकिन पता नहीं चला। सूचना पर तहसीलदार और कोतवाल भी मौके पर पहुंचे।



ग्राम तेंदुआ निवासी अवनीश कुमार पटेल कछौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पैराकला में सहायक शिक्षक हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। शारदा नहर के पुल पर अचानक एक बंदर बाइक के सामने आ गया।







उससे टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और अवनीश नहर में जा गिरे। यह देख लोग दौड़ पड़े। बाइक तो पुल पर पड़ी मिली लेकिन अवनीश तेज बहाव में लापता हो गए। हादसे की जानकारी पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और नहर में उतरकर खोजबीन शुरू की। काफी देर तक तलाशने के बाद भी शिक्षक का पता नहीं चला।




जानकारी पर जुटे जिम्मेदारः अवनीश के नहर में गिरने की जानकारी पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कोतवाल मल्लावां भी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक अवनीश की तलाश जारी थी।



दुर्घटना : बंदर से टकरा शारदा नहर में गिरा शिक्षक लापता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link