Gold Silver Price Today: खुलते ही चमका सोना, तो चांदी हुई धड़ाम; क्या है आज के दाम? डालिए एक नजर
नई दिल्ली: लगातार बढ़ती कच्चे तेल (Crude Oil Prices) की कीमतें और महंगाई से जुड़ी चिंताएं सोने की कीमतों (Gold Prices) पर दबाव डाल रही हैं। सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज यानी 15 सितंबर को वैश्विक बाजार में दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आज बुलियन मार्केट का क्या ट्रेंड रहने वाला है इसपर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट कितने गिरे दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.01% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4351.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.29% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 63.950 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में क्या है हाल?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने के दाम में चमक देखने को मिली तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में (Silver Price) गिरावट आई हैं। दाम गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या है प्राइस?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 260 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,52,848 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 489 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,32,457 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बुलियन मार्केट में लेटेस्ट रेट
आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने के दाम चढ़े और चांदी के दाम नीचे गिरते नजर आए हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,52,020 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,39,352 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,14,015 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,32,340 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

