Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 15, 2026

जनगणना में बताना होगा कितनी दूर हैं कार्यस्थल

 जनगणना में बताना होगा कितनी दूर हैं कार्यस्थल

प्रयागराज, । अगर आप अपने दफ्तर या कार्यस्थल की घर से दूरी न जानते हों तो इसे देख लें। क्योंकि जनगणना 2027 के दौरान आपको अपने कार्यस्थल तक की यात्रा का ब्योरा भी देना होगा। यानी दूरी और साधन जिससे वहां जाते हों।





जनगणना निदेशालय की ओर से 40 प्रश्नों की एक सूची जारी कर दी गई है। इस सूची के तहत व्यक्ति से अलग-अलग विषय से जुड़ी है। इसमें अन्य विवरण के साथ ही काम काज से जुड़े प्रश्न भी हैं। कर्मचारी किस प्रकार के हैं। काम कहां करते हैं, नौकरी या व्यवसाय करते हैं, कार्यालय तक की यात्रा बतानी होगी। इसके साथ ही कोविड हुआ था कि नहीं और किस शहर में हुआ था। इसका विवरण मांगा गया है। अपने पास रखे सभी दस्तावेज रखने होंगे। इसमें पासपोर्ट, वोटर आईडीकार्ड, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर भी देना होगा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का विवरण देना होगा। शासन की ओर से प्रयागराज मंडल के लिए नामित नोडल अफसर व सहायक निदेशक जनगणना जेके श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए प्रयागराज में दो दिनों का प्रशिक्षण भी करा दिया गया है। जनवरी में जनगणना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।


40 प्रश्नों की सूची जारी, लिया जाएगा पूरा ब्योरा


ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता भी भरनी होगी


जनगणना में बताना होगा कितनी दूर हैं कार्यस्थल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link