रामपुर। चार अक्तूबर से जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण सतर्कता के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन पिछले कई महीनों से नहीं हो रहा था।
अब निर्धारित शर्तों के अंतर्गत पुनः संचालन के लिए विभागीय निर्देश प्राप्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जारी दिशा निर्देशों के अनुसार सप्ताह में दो बार सोमवार और बृहस्पतिवार को लाभार्थी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आएंगे। इसके अतिरिक्त अन्य दिवसों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण सहित अन्य कार्यवाहियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि केंद्रों का संचालन कोविड-19 के दृष्टिगत निर्धारित प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाएगा।

