Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

शिक्षमित्रा का नहीं मिला मानदेय

  जलेसर अवागढ़ ब्लॉक के शिक्षामित्रों ने बैठक कर सरकार पर भड़ास निकाली। तीन माह से मानदेय न दिए जाने पर आक्रोश जताया। शिक्षामित्र रामप्रताप सिंह, राघवेंद्र पाल सिंह, जयपाल राजपूत, राकेश कुशवाह आदि ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के समान सारा कार्य करने के बावजूद प्रदेश सरकार हमें सिर्फ दस हजार रुपये मानदेय देती है। 



यह मानदेय भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा है। जुलाई से सितंबर तक का मानदेय नहीं भेजा गया है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहार आर्थिक संकट की वजह से नहीं मना सके। सरकार का यही रवैया रहा तो दीपावली का प्रकाश पर्व भी अंधेरे में मनाने को मजबूर होंगे। शिक्षामित्रों ने मानदेय का भुगतान जल्द करने और सभी का नियमितीकरण किए जाने की मांग रखी। इस दौरान दिलीप राज सिंह, प्रवेंद्रकुमार, मिथलेश कुमारी, राकेश कुशवाह, गजेन्द्र कुशवाह, विमला कुमारी, विनयप्रताप सिंह, कंठश्री, श्रीकृष्ण, प्रभा कुमारी रहीं। संवाद

शिक्षमित्रा का नहीं मिला मानदेय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link