Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

कस्तूरबा विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की उपस्थिति नहीं दर्ज हो रही, शासन ने जताई नाराजगी

 संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अधिकारियों की लापरवाही थम नहीं रही है। छात्राओं की हाजिरी प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा रही है। इसके साथ ही छात्राओं के भोजन व अन्य मद में मिलने वाले का भुगतान भी हो रहा है। मामला शासन के संज्ञान में आया तो बीएसए को नोटिस जारी करते हुए छात्राओं की पूरी उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए है। चेतावनी भी दी है कि अगर बिना प्रेरणा पोर्टल पर सूचना के दर्ज हुए भुगतान किया गया तो जिम्मेदारी पर कार्रवाई की जाएगी। 



जिले में सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। हर विद्यालय में 100 छात्राओं को सीटें निर्धारित है। हंसर खलीलाबाद, मेहदावल, बघौलो, सोधा, नाथनगर, सेमरियावा ब्लॉक में विद्यालय चल रहे हैं। इधर, कोरोना काल की वजह से विद्यालय बंद थे। 24 अगस्त से विद्यालय खोले गए हैं। शासन की ओर से बने प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं के साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति आदि रोजाना दर्ज किए जाने का प्रावधान है। शासन ने निर्देश जारी किया था कि प्रेरणा पोर्टल पर प्रतिदिन छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की जाए। उसी के अनुसार छात्राओं के मद में मिलने चाले धन का भुगतान हो सकेगा। 

जिले के कस्तूरबा विद्यालयों में आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां किस विद्यालय में कितनी छात्राएं आई है और कितने छात्राओं के भोजन, कपड़ा व अन्य सामग्री के मद का भुगतान हो रहा है। इसकी कोई भी सूचना प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो रही है। अपर परियोजना निदेशक सरिता तिवारी ने निर्देश जारी कर कहा है कि छात्राओ की उपस्थिति प्रतिदिन प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज की जाए। उसी के अनुसार संबंधित मदों का भुगतान किया। जाए। इसमें अगर लापरवाही बरती जाएगी तो जिला समन्वयक बालिका शिक्षा व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे और उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कस्तूरबा विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की उपस्थिति नहीं दर्ज हो रही, शासन ने जताई नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link