महराजगंज जनपद में संचालित होने वाले 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में । रिक्त चल रहे पदों पर शिक्षकों व कर्मियों की तैनाती सोमवार को होगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में चयनित अभ्यर्थियों की सुबह दस बजे से विद्यालय आवंटित किया जाएगा।
यदि चयनित अभ्यर्थी नहीं पहुंचते हैं तो उनकी जगह प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। जिले में संचालित होने वाले 13 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पार्ट टाइम फुल टाइम टीचर, शारीरिक शिक्षा के शिक्षक के कुल 48 तथा कर्मियों के कुल सात पदों पर प्राप्त आवेदन के उपरांत चयन संबंधी प्रक्रिया जिम्मेदारों से पूरा कराते हुए चयनित व प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली है। चयनित अर्ह अभ्यर्थियों व प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन के लिए सोमवार को डायट में बुलाया गया है। बीएसए ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालयों में चयनित शिक्षकों के विद्यालय आवंटन का कार्य सोमवार को होगा।

