Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

संविदा अध्यापकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू छह से

 प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2021-22 व 2022-23 के लिए 52 पदों पर साक्षात्कार जीआइसी में छह से नौ अक्टूबर तक होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि नियुक्तियां अस्थाई प्रकृति की हैं। मानदेय पर नियुक्त होंगे। प्रात: 10 बजे से पहले पहुंचना होगा। याद रहे परिसर में भीड़ न लगने पाए। छह अक्टूबर को श्री श्याम लाल शुक्ल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय अयोध्या कोरांव, श्रीकृष्ण संस्कृत पाठशाला खदरहन का पूरा सिरसा, सुबोधिनी संस्कृत पाठशाला मांडा, श्रीनाथ सांस्कृत पाठशाला सिरसा, लोकमान्य तिलक महारानीदीन संस्कृत मा.वि लाछागृह हंडिया के लिए। सात अक्टूबर को श्रीगंगेश्वर संस्कृत मावि वेद विद्यालय झूंसी, राम सुमेर तिवारी संस्कृत मा.वि. नारीबारी, श्रीकृष्ण प्रणामी संस्कृत मा.वि. भइयों मेजा, आठ अक्टूबर को भागवतदेशिक संस्कृत मा.वि. नृसिंह मंदिर दारागंज, बैकुंठनाथ संस्कृत मा.वि. बैकुंठधाम अलोपीबाग, श्री बज्रांग संस्कृत मा.वि. देवली फूलपर के लिए साक्षात्कार होगा। नौ अक्टूबर को कमलाकर संस्कृत पाठशाला शंकरगढ़, श्रीमहर्षि पाणिनि संस्कृत मा.वि. बड़ोखर कोरांव, श्री शिव संस्कृत मा.वि. सैदाबाद, श्रीतीर्थराज सन्यासी मा.संस्कृत वि. झूंसी, श्री हनुमत संस्कृत उमवि रामबाग के लिए साक्षात्कार होगा।



संविदा अध्यापकों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू छह से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link