Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

छात्र को शिक्षामित्र ने पीट दिया, परिजन आक्रोशित, शिक्षामित्र ने छात्र कहा कि दोबारा स्कूल में दिखाई मत देना

 छात्र को शिक्षामित्र ने पीट दिया, परिजन आक्रोशित, शिक्षामित्र ने छात्र कहा कि दोबारा स्कूल में दिखाई मत देना

शनिवार को पीड़ित के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का बेटा स्थानीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल गया था। स्कूल में गांव का ही एक युवक शिक्षामित्र है। जिसकी उसके परिवार के रंजिश चल रही है। इसी रंजिश में आरोपित शिक्षामित्र ने छात्र को बेरहमी से पीटते हुए स्कूल से निकाल दिया। कहा कि दोबारा स्कूल में दिखाई मत देना। घर पहुंचे छात्र ने आपबीती परिजनों को बताई तो परिवार के लोग अवाक रह गए। 



छात्र के पिता का आरोप है कि गंवई सियासत में उसके बेटे के साथ मारपीट की गई है। इससे पहले भी उसे प्रताड़ित किया जा चुका है। शनिवार को किशोर के पिता ने आरोपित शिक्षामित्र के खिलाफ मामले की शिकायत पुलिस से की।

छात्र को शिक्षामित्र ने पीट दिया, परिजन आक्रोशित, शिक्षामित्र ने छात्र कहा कि दोबारा स्कूल में दिखाई मत देना Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link