Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

परिषदीय पुस्तकों के कवर पेज पर राजेंद्र के डिजाइ

 प्रयागराज शिक्षा का अधिकार के तहत प्रदेश भर में सरकार की ओर से कक्षा आठ तक के बच्चों को निःशुल्क वितरित को जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के कवर पेज पर कौशांबी डायट में कला प्रवक्ता राजेंद्र भारती के बनाए गए डिजाइन भी शामिल किए गए हैं। राजेंद्र मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। प्रदेश के डाइट प्रवक्ताओं को बेसिक शिक्षा की पुस्तकों के अलग-अलग विषय पर कवर पृष्ठ डिजाइन करने के लिए प्रयागराज बुलाया गया था। शिक्षकों के बनाए गए डिजाइन में से कवर पेज के लिए सभी विषय के सर्वश्रेष्ठ डिजाइन चयनित किए गए थे। जिसमें डायट कला प्रवक्ता राजेंद्र भारतीय की ओर से बनाए गए डिजाइन कक्षा छह एवं सात की गृह विज्ञान, कक्षा छह एवं सात की उर्दू जबान एवं कक्षा 4 की फुलवारी पाठ पुस्तकों पर छपे हैं। 



परिषदीय पुस्तकों के कवर पेज पर राजेंद्र के डिजाइ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link