Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

साहब! 21 रुपये में दो सेट मोजे वाली दुकान तो बता दीजिए

 प्रदेश सरकार सरकारी व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में इस बार कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिसरी ट्रान्सफर) के माध्यम से ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूता-मोजा क्रय करने के लिए अभिभावकों के खाते में 1056 रुपये भेजने की • तैयारी में दिन-रात जुटी हुई है। शासन स्तर से जिला, ब्लाक व विद्यालय स्तर के प्रगति की रिपोटिंग सुबह से शाम तक हो रही है कि कितना प्रतिशत डीबीटी का कार्य पूर्ण हुआ। पर, सरकार जो पैसा जूता-मोजा, स्वेटर, ड्रेस, बैग के लिए भेजने वाली है उस दर पर फुटकर दुकानों पर सामान मिल जाएगा उसको लेकर अभी से सवाल उठाए जा रहे हैं। छात्र- छात्राओं के लिए दो जोड़ा मोजा खरीदने के लिए सरकार 21 रुपया देगी। अभिभावकों का कहना है कि अधिकारी उस दुकान का पता भी बता दें जहां 21 रुपया में दो सेट मोजा मिल जाए। क्योंकि सामान्य दुकानों या बाजारों में अभी इस दर का मोजा नहीं है।


बैग, जूता-मोजा के लिए नहीं मिलती थी एजेंसियां: पहले प्रदेश सरकार एसएमसी के माध्यम से ड्रेस व स्वेटर का क्रय विद्यालय स्तर पर करवाती थी और विभाग जूता-मोजा व बैग क्रय कर उसका वितरण करवाता था। जिसके क्रय के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से फर्मों द्वारा निविदा आमन्त्रित किया.

इन्हें भी देखें

शिक्षक पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश


प्राथमिक विद्यालय में रात भर लहरता रहा तिरंगा, जांच के बाद दोषी शिक्षक पर होगी कार्रवाई


जाता था और न्यूनतम दर पर ऐजेन्सिया या फर्म उसे विभाग को उपलब्ध कराते थे। अटेवा जिलाध्यक्ष टीपी सिंह का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर क्रय के बाद भी जूता-मोजा व बैग समय के पहले फट जाते थे और अधिकांश बच्चों को साईज से नहीं मिलते थे। अब तो फुटकर में इतने सस्ते दर पर मिलना सम्भव ही नहीं है।

साहब! 21 रुपये में दो सेट मोजे वाली दुकान तो बता दीजिए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link