बिलासपुर। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक समिति की बैठक नगर के एक मैरिज हाल में ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह सागर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कहा कि सभी ब्लॉक खंडों में नवनिर्वाचित कोऑर्डिनेटर को सम्मानित करके उनका हौंसला आफजाई की गई। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय प्रबंधक अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाएं और किसी भी प्रबंधक का शोषण नहीं होने दिए दिया जाएगा तथा संगठन उनके साथ है। मौके पर संरक्षक एनपी सिंह, विजय सागर, मुकुट सिंह गंगवार, राजू सैनी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

