रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में चोरों ने : एक प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे डाला। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना । किया। प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव में । प्राथमिक विद्यालय है। आधी रात को चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर करीब पचास हजार रुपये का माल समेटकर ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचे अध्यापक ने ताले टूटे देखे, तो उनके होश उड़ गए। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर प्रधानाध्यापक फोजिया महमूद भी मौके पर आ गई। बाद में प्रधानाध्यापक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इसके आधार पर गंज पुलिस ने शनिवार रात को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

