मथुरा। ब्लॉक मथुरा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला लिपिक निलंबन के बाद भी कुर्सी का मोह नहीं छोड़ रही हैं। वे भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित चल रही हैं।
उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने फरह ब्लॉक से संबद्ध किया है, परंतु लिपिक ने अभी तक वहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी के चंद्रभान सिंह ने डीएम को लिखे पत्र में जांच करा कर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की|
इन्हें भी देखें:-
प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी, प्रधानाध्यापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
प्राथमिक विद्यालय में रात भर लहरता रहा तिरंगा, जांच के बाद दोषी शिक्षक पर होगी कार्रवाई

