Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 4, 2021

इस बार UPTET के लिए कितने लाख उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, ऐसे समझें पूरी गणित

 उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी व जूनियर स्तर के अध्यापक बनने का सपना रखने वाले अभ्यर्थियों के पास इन दिनों बहुत ही शानदार मौका है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (UPTET) 2021 के संबंध में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी कर टेट एग्जाम को लेकर लगभग सभी जानकारियां साझा कर दी गई थी। इस ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक साल 2021 में होने वाली अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 4 अक्तूबर को विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा । जिसके बाद 7 अक्तूबर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी।



कितने अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 में 20 से 22 लाख अभ्यर्थियों के आवेदन किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। साल 2019 में एक मीडिया रिपोर्ट में छपी खबर के मुताबिक UPTET के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जहां कुल अभ्यर्थियों में से 10,68,912 अभ्यर्थियों ने प्राइमरी एग्जाम के लिए आवेदन किया था, वहीं 5,65,337 उम्मीदवारों ने जूनियर स्तर की परीक्षा के लिए अप्लाई किया था। ऐसे में संभावना है की अब यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

इन्हें भी देखें:-

👉केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट में यूपी में 80 हजार सरप्लस शिक्षकों जानिए क्या बोलीं सचिव बेसिक शिक्षा


👉खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला लिपिक को नहीं छोड़ रहा कुर्सी का मोह, भ्रष्टाचार के आरोप में चल रही निलंबित


👉लापरवाही पर दो बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी



इस बार UPTET के लिए कितने लाख उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन, ऐसे समझें पूरी गणित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link