Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 25, 2021

मानदेय न मिलने पर रसोइएं जल्द करेंगे प्रदर्शन: रसोइयां संघ ने दी चेतावनी

 पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर परिसर में रविवार को ब्लॉक क्षेत्र कते रसोइयों ने बैठक की। इसमें रसोइयों ने उच्चाधिकारियों को चेतावनी दी कि दीपावली के पहले मानदेय नहीं मिलने पर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए रसोइयां संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू शुक्ला ने कहा कि रसोइयां विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को पका भोजन दे रहे हैं। इसके बावजूद 8 महीने से सरकार मानदेय नहीं दे रही है। इसके चलते रसोइयों के परिवार वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। बैठक में संगीता, गुलाबी, रेशमा खरवार, संध्या, दुर्गा, गीता, सुशीला, श्यामा देवी, मुन्नी, बुधना देवी आदि मौजूद रहीं

मानदेय न मिलने पर रसोइएं जल्द करेंगे प्रदर्शन: रसोइयां संघ ने दी चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link