Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

16 August Ka Mausam: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

 16 August Ka Mausam: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट

लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के मिजाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश भर में अगले 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।




पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम हाल

राज्य में पिछले 24 घंटों में कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली में 11 सेमी और हमीरपुर में 9 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में 8 सेमी भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है।


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मेरठ और सहारनपुर समेत कई जिलों में 16 से 17 अगस्त के दौरान व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान है। 15 और 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश, जबकि 16 और 17 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कब तक होगी बारिश

गोरखपुर और देवरिया समेत कई जिलों में 16 से 21 अगस्त के बीच व्यापक बारिश का अनुमान है। 15, 18 और 19 अगस्त को भारी बारिश और 16-17 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि अरहर, मक्का, मूंगफली, तिल, धान और सब्जियों की खड़ी फसलों के खेतों में जलभराव न होने दें। विशेषकर निचले इलाकों में जमा अतिरिक्त पानी की तत्काल निकासी के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करें। आम नागरिकों को आंधी और बिजली के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है।


16 August Ka Mausam: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी किया अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link