Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

सात शिक्षकों पर करायी एफआईआर, जाने कारण

 बिहारशरीफ । निगरान अन्वेषण ब्यूरो ने जिले के सात शिक्षकों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर करायी है। इनके खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने का आरोप है। 11 अगस्त को थानों में एफआईआर की गयी है।


कतरीसराय प्रखंड के भैदी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुनीता कुमारी, छाछु बिगहा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मारुती कुमार के खिलाफ गिरियक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। अस्थावां प्रखंड के बहादुरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका सुनैना देवी, गिलानी उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिक्षिका मंजू कुमारी पर अस्थावां में केस दर्ज किया गया है।

सात शिक्षकों पर करायी एफआईआर, जाने कारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link