Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जनपद के लिए अलर्ट जारी

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह सिलसिला 19 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है।



मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट




मुरादाबाद, रामपुर, बहराइच, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और श्रावस्ती समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।




इन जिलों में येलो अलर्ट




सहारनपुर, बिजनौर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कुशीनगर, अमेठी, कौशांबी, सुलतानपुर, उन्नाव और लखनऊ में येलो अलर्ट है।




इसके अलावा बाराबंकी, अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।




लोगों को सतर्क रहने की सलाह




लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है।




यूपी में 16 से 19 अगस्त के बीच बारिश का यह दौर कई इलाकों में जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

यूपी में अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जनपद के लिए अलर्ट जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link