Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत

 जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत



किरतपुर। मौअज्जमपुर मार्ग पर गांव खेड़ी भोजपुर के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे जंगली जानवर से बाइक टकराने से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय धर्मनगरी के शिक्षक रोहिताश (55) पुत्र होरी सिंह निवासी लालपुर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गंभीर घायल शिक्षक की अंगुली से मोबाइल का लॉक खोलकर उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई।

शिक्षक किसी कार्य से किरतपुर जा रहे थे। खेड़ी भोजपुर गांव के पास अचानक उनकी बाइक के सामने जंगली जानवर आ गया। बाइक जंगली जानवर से टकरा गई। टक्कर लगने से रोहिताश बाइक समेत सड़क पर गिर गए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई। 

राहगीरों ने हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिक्षक की अंगुली से उनका मोबाइल अनलॉक किया और परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। राहगीरों और ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी किरतपुर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बिजनौर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 

परिजनों के अनुसार रोहिताश कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय धर्मनगरी में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। रविवार को विद्यालय का अवकाश होने के कारण वह आवश्यक कार्य से बाइक से जा रहे थे। उनके चार बच्चे हैं। शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

जंगली जानवर से टकराकर बाइक सवार शिक्षक की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link