बक्सर : शिक्षक घायल होकर सड़क पर गिरे, गुजर रहे विधायक ने अपनी गाड़ी रुकवाकर पहुंचाया अस्पताल
बक्सर के इटाढ़ी-धनसोईं रोड पर बाइक सवार शिक्षक नीलगाय से टकरा गए. हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हालांकि उन्हें तुरंत ही वहां से गुजर रहे राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला की मदद मिली. संतोष कुमार निराला ने बिना देर किए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायल की स्थिति का जायजा लिया. फिर उन्होंने घायल शिक्षक को अपनी गाड़ी से इटाढ़ी पीएचसी पहुंचाया
घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपिनाथपुर गांव के पास सोमवार की शाम हुई थी. घायल शिक्षक राजपुर विधानसभा क्षेत्र के धनसोंई थाना अंतर्गत बिशुनपुरा गांव के रहने वाले हैं. वह स्कूल में शैक्षणिक कार्य के बाद बक्सर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई.

