Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

कार व वेतन न देने पर पति ने शिक्षिका को किया प्रताड़ित

 बांदा। शिक्षिका पत्नी से अतिरिक्त दहेज में कार, पिता की जमीन में हिस्सा और शादी के पहले दस साल का वेतन की मांग की। असमर्थता जताने पर शिक्षक पति व ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया और लगातार प्रताड़ित किया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के स्वराज कालोनी गली नंबर नौ निवासी स्व.रामचंद्र निगम की बेटी प्रीती सरकारी शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया कि सात जून 2022 को उनका विवाह महोबा के गांधी नगर मोहल्ले में शिक्षक महेश सक्सेना के साथ हुई थी।



पिता ने 15 लाख नकदी सहित पूरा सामान व जेवर दिए। ससुराल में अतिरिक्त दहेज में स्कार्पियो, पिता के मकान में तिहाई हिस्सा व पत्नी का शादी के पूर्व का 10 वर्ष का वेतन मांगा जाने लगा। इसी को लेकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की गई। ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज न देने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी। उसके सारे जेवर आदि रखा लिए। कई बार ससुराल में गला दबाकर मारने का प्रयास किया। वह तब से मायके में है। सदमे में उनके पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति महेश,जेठ अखिलेश व देवेश, जेठानी ऊषा व सुशीला और फूफा गोविंद स्वरूप के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।


कार व वेतन न देने पर पति ने शिक्षिका को किया प्रताड़ित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link