Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

16 अगस्त को यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका

 यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।




इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट


मौसम विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या, बस्ती, बुलंदशहर, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया समेत कई जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।




लखनऊ में भी बारिश के आसार


राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।




बिजली और आंधी को लेकर सावधानी


मौसम खराब होने पर लोगों को बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। सफर के दौरान फिसलन और जलभराव वाले रास्तों पर विशेष सावधानी बरतें। पुराने और जर्जर भवनों, नदियों-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। किसानों को आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए बारिश और गरज-चमक के दौरान खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। खुले स्थान पर होने पर तुरंत सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने और पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है। साथ ही खेतों में अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करने को

16 अगस्त को यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link