Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

नामांकन में ढिलाई पर नपेंगे शिक्षक

 नामांकन में ढिलाई पर नपेंगे शिक्षक

यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग में नामांकन का लक्ष्य पूरा न करने वाले शिक्षकों पर अब विभागीय कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। जुलाई बीतने के बाद अब विभाग सभी स्कूलों के नामांकन का रिकॉर्ड तैयार कर रहा है और जिन विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है, उनके शिक्षकों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोष जनक न होने पर उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी। 




स जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोष जनक न होने पर उनके खिलाफ और कठोर कार्रवाई की जाएगी। 


परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए हर साल विभाग में नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया जाता है। इस साल सभी विद्यालयों को 11 प्रतिशत का लक्ष्य मिला था। ज्यादातर विद्यालयों ने इस लक्ष्य को समय से पूरा किया था, लेकिन काफी विद्यालय इसे पूरा नहीं कर पाए हैं। अब इनसे जवाब तलब करने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी हेडमास्टर और शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। वहीं, जिन शिक्षकों की लापरवाही इसमें सामने आएगी, उनका वेतन रोकने की कार्रवाई भी की जा सकती है। ब्लॉक स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 

शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने के लिए 31 अगस्त तक का मौका दिया गया है। इस महीने में शिक्षकों को नामांकन का लक्ष्य पूरा करना होगा। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि सभी शिक्षक नामांकन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। अगर किसी ने लापरवाही की तो उसके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। 

नामांकन में ढिलाई पर नपेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link