Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में मनेगा बैगलेस-डे

 हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में मनेगा बैगलेस-डे


आजमगढ़,। परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हर शनिवार को बैगलेस-डे मनाया जाएगा। बैगलेस डे अभियान 22 अगस्त से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा। प्रत्येक शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग और किताबों के बोझ से मुक्त रखते हुए उनकी रुचि के अनुसार खेलकूद, कला, कौशल और रचनात्मक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।




गतिविधियों का कैलेंडर


बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दस बैगलेस-डे का कैलेंडर जारी किया है। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय और 21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। विभाग के अनुसार बैगलेस -डे का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता,व्यवहारिक ज्ञान और कौशल का विकास करने के साथ ही विद्यालय के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। बैगलेस-डे प्रत्येक स्कूलों में दस शनिवार तक आयोजित किया जाएगा। इनमें कला और शिल्प, व्यावसायिक परिचय, शारिरीक विकास और शैक्षणिक आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। बच्चों रूचि के अनुसार शिक्षक उन्हें विभिन्न गतिविधियों में शामिल करेंगे।




हर शनिवार को गतिविधियाँ


आजमगढ़। 22 अगस्त को मिट्टी के खिलौने बनाने, स्थानीय शिल्पकार के साथ कौशल कार्यशाला और कला-शिल्प प्रदर्शनी में से किसी एक गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। 29 अगस्त को औषधीय पौधों के उद्यान का विकास, कंपोस्ट एवं वर्मी कंपोस्ट निर्माण या विद्यालय किचन गार्डन से जुड़ी गतिविधियां होंगी। 12 सितंबर को जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन, जबकि 19 सितंबर को स्वास्थ्य सुरक्षा और गुड टच-बैड टच से संबंधित जानकारी दी जाएगी। 26 सितंबर को पतंग बनाने और उड़ाने, विज्ञान एवं स्टेप मॉडल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तीन अक्तूबर को वित्तीय साक्षरता और मिनी बैंक से जुड़ी गतिविधियां होंगी। वहीं 10 अक्तूबर को डूडलिंग, दृश्य रचनात्मक कार्यशाला, दीवार चित्र निर्माण, संगीत-नाटक आदि गतिविधियों में से किसी एक का आयोजन किया जाएगा।



बैगलेस-डे की जानकारी


परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों दस बैगलेस-डे का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार बच्चों को गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। बैगलेस-डे 22 अगस्त से शुरू होगा।

हर शनिवार को परिषदीय स्कूलों में मनेगा बैगलेस-डे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link