📚 चेतना सत्र सामग्री के संबंध में
कुछ शिक्षकों द्वारा सुझाव दिया गया है कि चेतना सत्र की सामग्री थोड़ी बड़ी है। हम इस सुझाव का सम्मान करते हैं।
दरअसल, कई शिक्षकों ने यह भी सुझाव दिया था कि ऐसी पर्याप्त सामग्री दी जाए, जिसका उपयोग केवल चेतना सत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे दिन विद्यार्थियों के साथ गतिविधियों, चर्चा, सामान्य ज्ञान, तर्क, भाषा ज्ञान और प्रेरक प्रसंगों के रूप में किया जा सके।
इसी उद्देश्य से हमने सामग्री को थोड़ा विस्तृत रखा है, ताकि शिक्षक अपनी आवश्यकता और उपलब्ध समय के अनुसार उसमें से उपयुक्त सामग्री का उपयोग कर सकें।
👉 पूरी सामग्री पढ़ाना अनिवार्य नहीं है।
शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार आवश्यक अंश चुनकर उसका उपयोग कर सकते हैं।
आप सभी के सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। आगे भी सामग्री को उपयोगी, गुणवत्तापूर्ण और विद्यार्थियों के लिए रोचक बनाने का प्रयास जारी रहेगा।
