Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, August 16, 2026

अभिजीत दीपके ने शुरू किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए सवाल

 अभिजीत दीपके ने शुरू किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए सवाल

मुंबई। सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और निजी स्कूलों की बढ़ती फीस के मुद्दे को लेकर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संयोजक अभिजीत दीपके ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने गांव पहुंचकर उन्होंने जिला परिषद स्कूल का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान स्कूल के शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं मिलने पर दीपके ने सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी यदि सरकारी स्कूलों में पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो देश के विकास की बात कैसे की जा सकती है।


सरकारी स्कूलों की सुविधाओं का बनेगा चेकलिस्ट



अभिजीत दीपके ने कहा कि सीजेपी की ओर से एक चेकलिस्ट तैयार की गई है, जिसके माध्यम से सरकारी स्कूलों में पानी, शौचालय, बेंच, खिड़की और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का आंकड़ा जुटाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति सामने लाना और आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दिशा में दबाव बनाना है। साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।


सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद

इसी बीच सीजेपी का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट स्वतंत्रता दिवस पर कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में अकाउंट को फिर से बहाल कर दिया गया।


संगठन ने एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सीजेपी की आवाज दबाने के लिए अकाउंट बंद किया गया था। पार्टी ने कहा कि वह अपने अभियान और मुद्दों को आगे भी मजबूती से उठाती रहेगी।


‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत सरकारी और ग्रामीण स्कूलों की स्थिति, विद्यार्थियों की सुविधाओं और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी है।

अभिजीत दीपके ने शुरू किया ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए सवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link