सर्वाधिक 1888 पीएम-श्री स्कूल यूपी में
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 13,092 स्कूलों को पीएम-श्री स्कूलों के तौर पर चुना गया है। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा, केंद्र द्वारा प्रायोजित पीएम-श्री योजना को 2022 में मंजूरी मिली थी, जबकि फंड का आवंटन 2023-24 में शुरू हुआ। अब तक 13092 स्कूल इस योजना में जुड़े हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश में 1,888, आंध्र प्रदेश में 982, महाराष्ट्र में 946, मध्य प्रदेश में 944, बिहार में 904 पीएम-श्री स्कूल हैं।

