अपार आईडी को लेकर स्कूलों पर न हो गलत कार्रवाई’
लखनऊ। विधान परिष्ज्ञद में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह की नसीहत के बाद आश्वासन दिया कि अपार आईडी के नाम किसी स्कूल के खिलाफ कोई गलत कार्यवाही न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।
दरअसल, बुधवार को शून्यकाल में निर्दल समूह के राजबहादुर सिंह चंदेल एवं आकाश अग्रवाल ने अपार आईडी बनवाने में आ रहीं दिक्कतों का मुद्दा उठाया। सभापति ने राज्यमंत्री को कहा कि इस मामले को दिखवा लें।

