Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 6, 2026

Eco Club 2026-27: स्कूलों को ₹5000 की लिमिट जारी, जानिए किन गतिविधियों और सामग्री पर होगा खर्च

 Eco Club 2026-27: स्कूलों को ₹5000 की लिमिट जारी, जानिए किन गतिविधियों और सामग्री पर होगा खर्च

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालयों में “Eco Clubs for Mission LiFE” से संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रति विद्यालय ₹5000 की लिमिट जारी की जा रही है।


विद्यालयों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के उद्देश्य से House Captain, अमृत वर्षा, जलवायु परिवर्तन, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण, जल संरक्षण, जैव विविधता, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जानी हैं।


₹5000 की धनराशि ऐसे होगी खर्च

जारी नमूना उपभोग विवरण के अनुसार धनराशि का उपयोग बैनर, प्रिंटेड पोस्टर, सूचना बोर्ड, गतिविधि चार्ट, मॉडल सामग्री, प्रतियोगिता सामग्री, डस्टबिन, फोटोग्राफी, कम्पोस्ट ड्रम, दस्ताने, फावड़ा, खुरपी, पेन-पेंसिल, रजिस्टर, स्केच पेन, फाइल, चार्ट पेपर, रंग, मार्कर, गोंद, कैंची, स्केल, फेविकोल, रबर और कटर आदि पर किया जा सकता है।


नमूना विवरण में प्राप्त धनराशि ₹5000, कुल व्यय ₹5000 तथा अवशेष धनराशि NIL दर्शाई गई है। विद्यालयों को खर्च का विवरण तैयार कर प्रधानाध्यापक एवं SMC अध्यक्ष के हस्ताक्षर के साथ अभिलेख सुरक्षित रखने होंगे।




Eco Club 2026-27: स्कूलों को ₹5000 की लिमिट जारी, जानिए किन गतिविधियों और सामग्री पर होगा खर्च Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link